मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा सरकार ने लगाए 8 विभागों के लिंक अधिकारी, यहां देखिये पूरी लिस्ट

On: May 28, 2025 8:29 PM
Follow Us:
haryana

हरियाणा सरकार ने अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से प्रशासनिक सचिवों की अनुपस्थिति में सम्बन्धित विभागों के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 8 विभागों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में महिला थाना प्रभारी सस्पेंड, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश

 

उच्च शिक्षा विभाग के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

 

स्कूल शिक्षा विभाग के मामले में उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

यह भी पढ़ें  Vigilance Raid: रिश्वतखोरी: विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी: नारनौल जेल के जेलर और डिप्टी जेलर हुए भूमिगत

 

आयुष विभाग के मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के मामले में आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: डिजिटल हरियाणा की बड़ी परीक्षा! पेपरलेस रजिस्ट्री योजना पहले ही दिन ठप

 

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के मामले में खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

 

खेल विभाग के मामले में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 नियुक्त किया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now