मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Election : बज गया हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल, जानें किस दिन होगा वोटिंग

On: August 16, 2024 4:52 PM
Follow Us:

Haryana Election: हरियाणा में विधानसभा के चुनावों का बिगुल बज गया है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। इनमें से 73 सीटें सामान्य और 17 सीटें आरक्षित हैं। हरियाणा में एक ही चरण में 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। तथा चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा।

 

प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है। पिछले चुनावों से 20 फीसदी मतदाता बढे है।

यह भी पढ़ें  Rewari: प्रतिबंध के बाजवूद धडल्ले से चल रहे अहाते, संचालक दबोचा

इन दिन जारी होगी वोटर सूची

निवार्चन विभााग के अनुसार हरियाणा में वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे। ह​रियाणा में पहली बार गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में सोसाइटी में पोलिंग स्टेशन बनेंगे।

HARYANA ELECTION 1

जानिए कितने होगी मदतान केंद्र

मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल के मुताबिक हरियाण में कुल 20,629 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 817 अधिक है। इनमें से 13,497 ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे, जबकि 7,132 शहरी मतदान केंद्र होंगे।

यह भी पढ़ें  श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर धर्म और भक्ति का दिया संदेश :सत्यानन्द महाराज

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग को भी तैनात किया जाएगा। हाई राइज सोसाइटीज/कवर्ड कैंपस और झुग्गी बस्तियों में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now