मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: पति जेल में, पिता की मौत के राधा देवी ने बनाई तस्कर गेंग, जानिए कैसे पकडे गए

On: February 7, 2026 7:30 PM
Follow Us:
नशा तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश की रहने वाली राधा देवी और उसके साथी नरेश को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

Haryana crime: सोनीपत क्राइम ब्रांच को एक बडी सफलता मिली हैै। टीम ने मुखबीर की सूचना नशा तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश की रहने वाली राधा देवी और उसके साथी नरेश को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। राधा देवी के पिता भी नशा तस्कर थे और उनकी मौत हो चुकी है, जबकि पति पंजाब की जेल में नशा तस्करी के केस में सजा काट रहा है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और तेज कमाई के लालच ने राधा को भी इसी गलत रास्ते पर धकेल दिया और उसने खुद एक सिंडिकेट बना लिया। हालाकि वह कई सालों से इस काले धंधे से मोटी कमाई कर रही है। लेकिन सोनीपत पुलिस से उसके व उसके साथी को काबू कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: रेवाड़ी पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, मारपीट की वीडियो वायरल, दो दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं

बता दे कि राधा देवी और उसका साथी नरेश, सोनीपत में चरस सप्लाई करने आ रहे थे, तभी क्राइम ब्रांच ने उन्हें पकड़ा लिया। पुलिस ने उसके पास ढाई किलो चरस, बाजार मूल्य लगभग 8 लाख रुपये की बरामद की है। ब​ता दे कि राधा के पिता भी नशा तस्करी में लिप्त थे, उनकी मौत हो गई। पति पंजाब की जेल में कैद है।

 

जानिए कैसे करते स्प्लाई: बता नशा तस्कर राधा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके हरियाणा और पंजाब में नशा सप्लाई करती थी। क्राइम ब्रांच कुंडली प्रभारी जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई। दोनों को करीब 8 लाख रुपये की कीमत का नशा बरामद किया तथा दोंनों से पूछताछ जारी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now