Haryana Crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी को एक बडी सफलता मिली है। 12वीं कक्षा की छात्रा ओर हाकी खिलाडी से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी जूनियर कोच को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने बताया थाना खोल के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है और हॉकी खेलती है। 3 साल से उसकी अपने जूनियर कोच से जान पहचान है। करीब 4 महीने पहले उसके जूनियर कोच ने स्टेडियम के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था।Haryana Crime
यूं खुला राज: पुलिस ने बताया कि छात्रा दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई थी। 5 जनवरी को उसका गर्भपात हो गया और तबीयत खराब होने पर उसके परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।Haryana Crime
मामला दर्ज कर आरोपी काबू: पुलिस ने छात्रा के बयान पर थाना खोल में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए संलिप्त आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

















