Haryana crime: धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान जिला नूंह के गांव अटेरना निवासी इरफान के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की बाइको को बिकवाने का काम करता था। धारूहेड़ा पुलिस इससे पहले धारूहेड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बास रोड से हुई थी चोरी: बता दे कि 4 मार्च को राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव कालाका निवासी परमजीत ने अपनी शिकायत में बताया था की वह डीजे फलोवर का काम करता है। वह 3 मार्च को वह अपनी बाइक पर धारूहेड़ा के शिवालय गार्डन मे काम के लिए आया था। उसने अपनी बाइक को गार्डन के अन्दर खड़ा किया था। उस दिन उसकी बाइक चोरी हो गई थी।Haryana crime
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी जिला नूंह के गांव अटेरना निवासी मोहम्मद युसुफ, खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु, गांव सिलारपुर निवासी रासीद व सफीक खान उर्फ टुल्ला को को काबू किया था पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को भी बरामद कर लिया था। तीनों ने बताया कि इरफान ही उनकी चोरी की गई बाइको को विकवाता था। पुलिस ने आरोपित इरफान को भी काबू कर लिया है।Haryana crime
















