Haryana crime: महिला कर्मचारी ने रेवाडी में की आत्महत्या, यूपी की थी रहने वाली

On: January 28, 2026 3:50 PM
Follow Us:

Haryana crime: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र से गांव करनावास में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी की एक महिला कर्मचारी ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर निवासी निशा के रूप में हुई है। वह पिछले दो महीनों से यहां पर किराये पर रही थी।Haryana crime

बावल पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय निशा बावल की एक कंपनी में कार्यरत थी। बीती रात वह मकान की छत पर गई, जहां उसने लोहे के सरिए से अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।Haryana crime

मची अफरा तफरी: युवती के सुसाइड की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।Haryana crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now