मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: घर आए. हाल चाल पूछा ओर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

On: June 26, 2023 8:16 AM
Follow Us:

Haryana Crime : हिसार में हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी सरपंच के घर आए, हाल चाल पूछा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग सूचना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

FIRING

रात को की फायरिंग
घर में घुसकर जयप्रकाश को गोली मारी गई. वारदात को शनिवार रात करीब 12 बजे अंजाम दिया गया. पुलिस ने मृतक के शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है. मारा गया युवक पू्र्व सरपंच का बेटा है.

यह भी पढ़ें  Rewari News: धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

जानिए क्या है विवाद
हरियाणा के हिसार जिले में कार सवार पांच युवकों ने पूर्व सरपंच सतपाल उर्फ गुल्लु नागर के बेटे जयप्रकाश उर्फ जेपी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के गांव नंगथला में में हुई.

दो हमलावर घर में गए और जयप्रकाश के बारे में पूछा तो घर वालों ने बताया कि सामने कमरे में है. उन्होंने कमरे में जाकर पहले जयप्रकाश से उसका हालचाल पूछा और फिर उनपर पिस्टल तान दी. इससे पहले की जयप्रकाश कुछ समझ पाते, आरोपियों ने फायरिंग कर दीHaryana Crime

यह भी पढ़ें  Missing : हरियाणा के इस शहर से दो सहेली लापता, एक थी कालेज स्टूडेंट तो दूसरी अस्पताल में करती थी जॉब

जयप्रकाश ने भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने इतनी गोलियां बरसा दीं. वह बच नहीं पाया. बरवाला डीएसपी गौरव शर्मा के अनुसार, मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. सरपंची चुनाव को लेकर जयप्रकाश के पिता सतपाल की किसी व्यक्ति के साथ आपसी रंजिश रही है.Haryana Crime

वहीं पुलिस पार्टी ने हमलावरों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है. हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. परिवार के लोगों ने भी आपसी रंजिश में हत्या होने का संदेह जताया हैHaryana Crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now