Haryana Crime: पांच साल से फरार एक गोतस्कर यूं चढा हत्थे

On: July 22, 2025 5:31 PM
Follow Us:
रेवाड़ी थाना पुलिस ने गोवंश को वध के लिए कैंटर में भरकर ले जाने के मामले में पांच साल से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Haryana Crime: रेवाड़ी थाना पुलिस ने गोवंश को वध के लिए कैंटर में भरकर ले जाने के मामले में पांच साल से फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव चिल्ला निवासी इमरान उर्फ अन्ना के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि दिनांक 21 जनवरी 2020 को पुलिस ने बस स्टेंड गोकलगढ़ के पास एक कैन्टर गाड़ी से कुछ गोवंश को मुक्त करवाया था। गो-तस्कर गोवंश को वध के लिए लेकर जा रहे थे। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में हरियाणा गोवंश संरक्षण व गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में पांच आरोपी मोहम्मदीन उर्फ मुल्ला, वाजिद उर्फ वज्जी, आरिफ, आदिल व शमशेर उर्फ लल्लू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।Haryana Crime

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में गो तस्करी में संलिप्त एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच साल से फरार चल रहे एक और आरोपी इमरान उर्फ अन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।Haryana Crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now