मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी में काटे 885 चालान

On: February 2, 2026 5:19 PM
Follow Us:
TRAFIC CHALAN

Haryana: रेवाड़ी जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहनों में तेज संगीत या प्रेशर हार्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस का यह अभियान पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वाले वाहन चालक पुलिस की कार्रवाई की जद में आए।

पुलिस के अनुसार इस सप्ताह ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा वाहनों में तेज संगीत बजाकर या प्रेशर हार्न का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ने वाले चार वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें  Sports: भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाडी को मिलेगा खेल रत्न, जानिए कौन है वह खिलाडी

862 वाहन चालकों के चालान : रेवाड़ी पुलिस के इस अभियान के तहत लेन चेंज से संबंधित नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह लेन चेंज नियम तोड़ने के मामले में कुल 862 वाहन चालकों के चालान किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गलत तरीके से लेन बदलने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए इस पर सख्ती बरती जा रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कसा शिकंजा: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि जिले में कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में न डालें।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

शांतिपूर्ण माहौल बनाने की अपील: रेवाड़ी के एसपी ने यह भी कहा कि बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ना और अनावश्यक शोर करना ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ सामाजिक शांति को भी प्रभावित करता है। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाती रहेगी और भविष्य में भी नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now