Haryana CET Exam 2025: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज सुबह 10 बजे मीटिंग बुलाई है। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी CET एग्जाम डेट को लेकर फैसला ले सकते हैं। थोड़ी देर में यह मीटिंग शुरू होने वाली है।
बता दें कि मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने दलील दी था कि रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित समय बेहद सीमित था और इस दौरान अनेक तकनीकी दिक्कतें सामने भी आईं।
उन्होंने पोर्टल पर आवेदन करना चाहा तो हर बार OTP देर से आने की वजह से वह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी। अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि जिन अभ्यर्थियों को तकनीकी बाधाओं के कारण आवेदन का मौका नहीं मिल सका, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए ताकि वे परीक्षा में हिस्सा लेने से वंचित न रह जाएं।
हालांकि, हाई कोर्ट ने OTP देर से आने या न आने की मांग के आधार पर पोर्टल खोलने की मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब लाखों अभ्यर्थियों के आवेदन हो सकते हैं तो उनका आवेदन क्यों नहीं हो पाया। नहीं हो पाया। इसके साथ ही कोर्ट ने हरियाणा सरकार और कर्मचारी चयन आयोग को पांच सितंबर 2025 के लिए नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है।


















