Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की 26 व 27 को परीक्ष आयेजित की ज रही है। सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का परीक्षा केंदों पर पहुंचने का सिलसिला रात से शुरू हो गया था। सुबह से निर्धारित समय पर बसे रवाना हुई।
सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से 75 जगह नाके बनाए गए है तथा 1100 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। रात से सेंटरों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई थी।Haryana CET 2025
सुबह का पहला सत्र होने के कारण जांच में सख्ती ज्यादा दिखाई जा रही है। जिला रेवाड़ी में बने 70 परीक्षा केंद्रों पर करीब 74 हजार परीक्षार्थी दोनों दिन चार सत्र में परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।Haryana CET 2025
बता दे कि महिला अभ्यर्थी के साथ एक अन्य सदस्य को भी निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। शनिवार को सुबह चार बजे से रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, कोसली बस स्टैंड व डहीना, कुंड एवं बेरली से बसें गुरुग्राम तथा झज्जर जिला के लिए रवाना होनी आरंभ हुईं। इस बार परीक्षा में दो पारी हो होगी।
धारा 163 लागू, कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा के दौरान एक साथ पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है। पूरे हरियाणा में धारा 163 लागू की गई है।

















