मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Budget 2026: सीएम ने किया 2.23 लाख करोड़ का बजट पेश, यहां पढे बड़ी घोषणाएं

On: March 2, 2026 6:09 PM
Follow Us:

Haryana Budget 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (2 मार्च) को फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर दूसरी बार बजट पेश किया । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में सोमवार को 2.23 लाख करोड़ रुपये के बजट को पेश किया। बजट में विकास, सामाजिक कल्याण और आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता दी गई है। इतना ही नहीं हरियाणा को कई बडे तोहफे भी​ दिए

बता दे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 मार्च 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये (2,23,658.17 करोड़) से अधिक का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 10.28% ज्यादा हैजिसमें ग्रामीण विकासकिसानोंमहिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस किया गया है।Haryana Budget 2026

 

3 घंटे 10 मिनट चला बजट भाषण

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। अंत में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सीएम को इसके लिए अवॉर्ड मिलना चाहिए।

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्य बड़ी घोषणाएं

अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण: हरियाणा पुलिस की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा। साथ हीस्पेशल रिक्रूटमेंट के तहत 1,300 अग्निवीरों को नौकरी दी जाएगी।

Agri DISCOM (किसानों के लिए अलग बिजली कंपनी): खेती के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु एक नई ‘हरियाणा Agri DISCOM’ कंपनी बनेगीजो 5,084 कृषि फीडरों को संभालेगी।

महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट: महिलाओं को गाड़ियां (EV) खरीदने पर विशेष छूट देने का प्रस्ताव।

‘Har Nari, Swasth Nari’ योजना: हर जिले में “स्वास्थ्य नारी क्लीनिक” स्थापित किए जाएंगे।

14 वर्ष से अधिक उम्र की 3 लाख लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका मुफ्त लगेगा।
1 लाख का ब्याजमुक्त लोन: महिला किसानों को डेयरी फार्मिंगबागवानी और पशुपालन के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन मिलेगा।

आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS): राज्य में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए IG स्तर के अधिकारी के तहत ATS का गठन किया जाएगा। गुरुग्राम और पंचकूला में ATS थाने बनेंगे।

Green Climate Resilience Fund: राज्य में 100 करोड़ रुपये के शुरुआती कोष के साथ ग्रीन क्लाइमेट फंड की स्थापना होगी।

शहरी विकास व इंफ्रास्ट्रक्चर: गुरुग्राम में 5 नए फ्लाईओवर, 6-लेन सड़क और मेट्रो लाइन को बढ़ावा दिया जाएगा। पिनजौर में एक आधुनिक फिल्म सिटी बनेगी।

मवेशी शरणार्थी (Cow Sanctuary): हर जिले में एक गौ अभयारण्य (Cow Sanctuary) स्थापित किया जाएगा।

खिलाड़ियों के लिए: ओलंपिक पदक विजेताओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार 10 लाख रुपये देगीऔर खिलाड़ियों का 20 लाख तक का मुफ्त बीमा होगा।

GDP और प्रति व्यक्ति आय: सीएम ने कहा कि हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय 3,58,171 रुपये (2024-25) तक पहुंच गई हैजो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।

ऋण: वित्तीय घाटा (Fiscal Deficit) को नियंत्रित करते हुए इसे 2.65% तक रखने का लक्ष्य है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now