Haryana BPL Card: हरियाणा में राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है। अब राशन डिपो से सस्ता खाद्य तेल सिर्फ 1 लीटर ही मिलेगा। सरकार ने अपने 1 हफ्ते पहले जारी फैसले में बदलाव किया है। हालांकि 2 लीटर तेल लेने के लिए 100 रुपये ही देने होंगे।
BPL परिवारों को 40 रुपये में मिलने वाले 2 लीटर सरसों के तेल का रेट 100 रुपये कर दिया गया था। सरसों के तेल की कीमतों में 150 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी। यह बढ़ोत्तरी जुलाई यानी इसी महीने से लागू कर दी गई है। हरियाणा में जून महीने में 46 लाख कार्ड धारक यानी 1 लाख 86 करोड़ परिवार ने राशन लिया था।
प्रति कार्ड 4 सदस्य की गणना होती है। 1 परिवार को प्रति कार्ड 1 किलो चीनी, 2 लीटर सरसों का तेल और प्रति सदस्य के 5 किलो गेहूं मिलता है। इनमें 12.50 रुपये प्रति किलो चीनी और गेहूं मुफ्त में मिलता है।


















