मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Bijli Bill: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा

On: March 28, 2025 11:04 AM
Follow Us:

Haryana Bijli Bill: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में बिजली के बकाया बिलों के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो गांव अभी तक भी ‘म्हारा गांव- जगमग गांव’ योजना में शामिल नहीं हैं, उन गांवों के लिए जल्द ही नई योजना लेकर आएंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 5,800 गांवों में इस योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इस योजना के तहत, बिजली के बकाया बिलों का भुगतान अनिवार्य है। बाकी गांवों को भी इस योजना में शामिल करने के लिए बकाया बिलों के निपटान की योजना लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें  12 पास को हरियाणा सरकार विदेश में देगी नौकरी, सैलरी मिलेगी 52 हजार, फटाफट करे अप्लाई

बता दें कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बिजली विभाग पर गरीब लोगों के घरों में लाखों रुपये के बिल भेजने का मामला उठाया था, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है।

लोगों को बकाया बिलों में दी जाएगी छूट

सीएम नायब सैनी ने कहा कि नारनौंद हलके में 55 गांव हैं। इनमें से एक भी गांव ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना में शामिल नहीं है। इन गांवों के लोगों ने अपनी बकाया बिजली बिल राशि जमा नहीं करवाई है। इन गांवों का 388.37 करोड़ रूपए बिजली बिल बकाया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: कांग्रेस की पैदल सद्भावना यात्रा का हरियाणा में होगा स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विधायक लोगों को बकाया बिल भरने के लिए प्रेरित करें, तो हम इन बकाया बिजली बिलों के लिए एक स्कीम लेकर आएंगे और लोगों को उसमें छूट दी जाएगी।

हरियाणा सीएम ने कहा कि जहां तक बिजली बिलों में खामियों की बात है, तो कुछ मामलों में मीटर खराब हो जाते हैं और उसकी रिपोर्ट बिजली दफ्तर में नहीं की जाती।

बिजली बिलों की दोबारा की गई गणना

मदनहेड़ी गांव के 2 बिजली उपभोक्ताओं का मामला विशेष रूप से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने उठाया था। उन दोनों का मीटर खराब होने के कारण बिल औसत आधार पर बनाया गया।

यह भी पढ़ें  Suicide in Rewari: कंपनी कर्मचारी ने दी जान, प्रबंधन की उडी नींद

बिल की दोबारा गणना की गई और अब 7 साल 4 महीने का इनका औसत मासिक बिल 1255 रुपए आया है। दूसरे का गलत मीटर रीडिंग के कारण अधिक बिल बन गया था। जांच उपरांत अब यह 11 साल 8 महीने का औसत मासिक बिल 827 रुपये आया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now