मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में BJP को बडा झटका, सैनी सरकार पर मंडराये खतरे के बादल ?

On: May 7, 2024 8:50 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा जजपा के गठबंधन टूटने के बाद भाजपा में शामिल हुए ​तीन विधायको ने नायब सैनी सरकार (BJP) को झटका दे दिया है। बीजेपी से तीनो विधायकोंं के अलग होने के बाद हरियाणा की नायब सैनी सरकार खतरे के बादल मंडरा गए है।

 

बता दे कि बीजेपी(BJP Haryana)  सरकार के पास जननायक जनता पार्टी  (JJP)से नाता तोड़ने के बाद और अलग होने के बाद 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त था। वर्तमान में नायब सैनी सरकार को 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त था, जिसमें भाजपा के 41 ,हरियाणा लोकहित पार्टी के एक विधायक गोपाल कांडा और छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त था।

जानिए कैसे चला ये खेल: बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Haryana News) और रणजीत चौटाला पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। जिसके चलते भाजका के पास विधायक को आंकडा 46 का रह गया । वही नायब सैनी  (Nayab saini) सरकार के बनने के बाद अब वहीं तीन निर्दलीय विधायकों में भी अपना समर्थन वापस ले लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: गौरक्षा प्रमुख मोनू मानेसर को फिर मिली धमकी

उनमें चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ,नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर और पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन शामिल हैं। नायब सैनी सरकार के पास इस वक्त 43 विधायकों का समर्थन रह गया है। अचानक तीन विधायको के समर्थन वापिस लेते ही भाजपा की नींद उड गई है।

कांग्रेस गंवा चुकी है मौका, अब करना होगा इंतजार

कांग्रेस बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव सरकार के खिलाफ लेकर आई थी जो ध्वनि मत से गिर गया था और सरकार जीत गई थी इस आधार पर अब 6 महीने तक सदन में अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता, जिससे बीजेपी खुद को राहत महसूस कर सकती है।

यह भी पढ़ें  Haryana: OBC कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेलूराम जांगड़ा पहुंचे रेवाड़ी, रैली का दिया न्यौता

तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को दे दिया है जबकि निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू पहले ही सरकार से अलग है। ऐसे में अगर भविष्य में विधानसभा में विश्वास मत लाया जाता है तब सरकार के लिए मुसीबत की घड़ी खड़ी हो सकती है। हालांकि अभी तो राहत है।

समझें सीटों का समीकरण

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के पास 30 विधायक जबकि जजपा के के 10 विधायक हैं। बीजेपी के 40 विधायक हैं। जबकि निर्दलीयों की संख्या 6 हो चुकी है क्योंकि रणजीत चौटाला इस्तीफा दे चुके हैं। एक इंडियन नेशनल लोक दल के विधायक अभय चौटाला है।

यह भी पढ़ें  जयपुर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार

जानिए आगे क्या होगा ?

भाजपा सरकार के पास अभी 43 विधायकों का समर्थन है। यानी सरकार अल्पमत में है।
हालांकि अगर नायब सैनी चुनाव जीत जाते हैं तो यह आंकड़ा 44 हो जाएगा लेकिन फिर बहुमत की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी जो सरकार के पास नही है। वर्तमान परिस्थितियों में विधानसभा के सदस्यों की संख्या 88 है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now