मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: हरियाणा व राजस्थान पुलिस ने सयुंक्त बैठक में किया मंथन, अपराध पर अंकुश लगाने लिए लिए ये निर्णय

On: December 9, 2025 5:08 PM
Follow Us:

Breaking News: रेवाड़ी जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए (Haryana Police )हरियाणा व राजस्थान  (Rajasthan Police )के पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को समीपवर्ती मांढण पुलिस थाना में इंटर-स्टेट समन्वय बैठक की। बैठक में दोनो राज्यों की पुलिस ने आपासी सहयोग करने पर मथंन किया ताकि अपराधिक गतिविधियो पर रोक लगाई जा रही है।

 

छापामारी के लिए किया मंथन: बता दे इस मौके पर पुलिस (Police Meeting in Rajasthan) ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध और संयुक्त छापेमारी करने तथा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को चिह्नित कर उन पर छापेमारी करने पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा संयुक्त आपरेशन चलाए जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सक्रिय और फरार अपराधियों की सूची भी एक-दूसरे को आदान-प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें  Rewari: नौवीं कक्षा की छात्रा को राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म

सहयोग करने की अपील: बता दे कि कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभावी रणनीति बनाने के लिए आपसी सुझावों का आदान-प्रदान करने पर सह​ममि बनी। सूचना के त्वरित आदान-प्रदान के महत्व पर जोर देते हुए, वाट़्स अप ग्रुप को सक्रिय रखने को लेकर चर्चा की गई। जिस पर सीमा पार करने वाले अपराधियों की जानकारी तुरंत साझा की जा सके।

सीमावर्ती पुलिस थानों की पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर  (Crime News) लगाम कसने के लिए गहन विचार-विमर्श किया। मुख्य रूप से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनी। चर्चा के दौरान, सीमावर्ती क्षेत्रों की अनसुलझी आपराधिक वारदातों से संबंधित जानकारी सांझा की गई।

यह भी पढ़ें  Jaya Kishori Night Schdule: जया किशोरी रात को सोने से पहले करती है ये काम, मन को मिलती है शांति

 

ये रहे मौजूद’ हरियाणा व राजस्थान पुलिस की बैठक में राजस्थान के थाना मांढण के प्रबंधक निरीक्षक किरण सिंह, थाना खोल के प्रबंधक निरीक्षक गजराज और थाना रामपुरा के प्रबंधक पीएसआई संजय कुमार और चौकी इंचार्ज कुंड पीएसआई राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now