Haryana: हरियाणा ACB का बड़ा एक्शन, SDO 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: June 19, 2025 9:53 PM
Follow Us:
Haryana ACB arrested SDO red handed while taking bribe of Rs 50 thousand

Haryana: हरियाणा की फतेहाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। ACB टीम ने शहरी बिजली निगम के सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) धर्मवीर सिंह को पूर्व पार्षद राजीव बंसल से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस विभाग ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

500 रुपये के 100 नोट बरामद

DSP जुगल किशोर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के 100 नोट बरामद किए गए हैं। पूर्व पार्षद राजीव बंसल ने शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी फैक्ट्री के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन एसडीओ धर्मवीर सिंह द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा था। बंसल ने बताया कि उनकी खल बीज की दुकान, जो बाबा दिन के नाम से है के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था।

SDO ने पहले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद 60 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। बिजली निगम ने 9 जून को कनेक्शन प्रदान कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी एसडीओ द्वारा बार-बार रुपये की मांग की जा रही थी।

अन्य अधिकारियों के शामिल की संभावना

डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उच्च और निम्न स्तर के अन्य अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है, जिसकी जांच की जाएगी। आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस विभाग ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now