मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana ACB Action: हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर अधिकारी को रंगेहाथों किया गिरफ्तार

On: July 22, 2025 8:09 PM
Follow Us:
Haryana ACB Action: Big action by Haryana ACB, bribe-taking officer arrested red-handed

Haryana ACB Action: भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो लगातार कार्ऱवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा आज दिनांक 22.7.2025 को आरोपी आकाश, हैल्पर/सेवादार ; (HKRNL), कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एन.आई.टी, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 16,000/-रूपये (सोलह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एन.आई.टी, फरीदाबाद से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है ।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका बेटा रिशिव अपने नाम से मेडिकल स्टोर चलाना चाहता है। इसके लिए उसके द्वारा दिनांक 12.07.2025 को अमित कैफे एन.आई.टी. फरीदाबाद से ड्रग लाईसैंस ऑनलाईन अप्लाई किया था। कुछ दिन बाद तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर वह दोबारा दिनांक 17.07.2025 को उपरोक्त कैफे पर काम करने वाले कर्ण से जाकर मिला तो उसने कहा कि श्ऐसे काम नहीं होता, मैं आपकी फाईल ड्रग ऑफिस में पहुॅचा दूंगा, आप वहां जाकर आकाश से मिल लेना।

यह भी पढ़ें  Haryana Sports : खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग रेवाड़ी में 24 को

इसके बाद उसकी बात आकाश से हुई, जिसने दिनंाक 21.07.2025 को ड्रग कार्यालय में आने के लिए बोला। वह कल दिनांक 21.07.2025 को अपने छोटे लड़के नीरज के साथ ड्रग ऑफिस एन.आई.टी. फरीदाबाद गया। जहां पर उसे आकाश नहीं मिला। तब उसकी ड्रग इंस्पैक्टर प्रवीन राठी से मुलाकात हुई। प्रवीन राठी ने उनका डाटा ऑनलाईन चैक करने उपरान्त उससे कहा कि आप अपनी दुकान पर पहुँचो, मेरा बंदा आधे घंटे में आपके पास पहुँच जायेगा। इसके बाद आरोपी आकाश ने उनकी दुकान का सर्वे किया और सर्वे के दौरान उसने साहब के नाम के साढे़ पंद्रह हजार रूपये व अपने मिलाकर कुल 16,000/-रूपये रिश्वत की माँग की।

यह भी पढ़ें  Hydrogen Train: हरियाणा में पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हुआ सफल, इस रूट पर चलेगी

उपरोक्त शिकायत पर राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश, हैल्पर/सेवादार ; (HKRNL), कार्यालय खाद्य एंव औषधि प्रशासन, एन.आई.टी, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 16,000/-रूपये (सोलह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, एन.आई.टी, फरीदाबाद से रंगे हाथो गिरफतार किया गया है

तथा आरोपी की निशानदेही पर कुल 39,000/-रूपये संदिग्ध राशी भी मौका से बरामद हुई है। आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 21 दिनांक 22.7.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया है। अभियोग में संदिग्ध राशी कुल 39,000/-रू. व अन्य आरोपीयान की भूमिका बारे तफतीश जारी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now