Haryana ACB Action: हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर आरोपी को रंगेहाथों किया गिरफ्तार

On: July 11, 2025 7:58 PM
Follow Us:
Haryana ACB Action: Big action by Haryana ACB, bribe-taking accused arrested red-handed

Haryana ACB Action: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी नन्द लाल, तत्कालीन उप मण्डल अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग रेवाड़ी व सोहन लाल तत्कालीन पालिका अभियन्ता, नगर परिशद रेवाड़ी के विरूद्ध चालान धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट व 120-बी भा.द.स. के तहत माननीय न्यायालय रेवाड़ी में दिया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी नन्द लाल, तत्कालीन उप मण्डल अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग रेवाड़ी व सोहन लाल तत्कालीन पालिका अभियन्ता, नगर परिशद रेवाड़ी द्वारा उसके चाचा के प्लॉट की प्रापर्टी आई.डी. तैयार करने की एवज में 2,00,000/-रूपये (दो लाख रूपये) बतौर रिश्वत की माँग की गई है।

शिकायतकर्ता व आरोपी नन्द लाल, तत्कालीन उप मण्डल अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग रेवाड़ी व आरोपी सोहन लाल तत्कालीन पालिका अभियन्ता, नगर परिशद रेवाड़ी रिश्वत लेने के सम्बन्ध में मोबाईल फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध अभियोग संख्या 5 दिनांक 29.3.2022 धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट व 120-बी भा.द.स. के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया था।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now