मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: 50 फुट के टावर पर चढा युवक, उतारने के लिए पुलिस की फूली सांस, जानिए क्या की मांग

On: June 11, 2024 2:52 PM
Follow Us:

Haryana : चंडीगढ में एक अजीब मामला सामने आया है। युवक टावर पर चढ गया तथा युवक ने धमकी दी कि 12 बजे तक उसकी मांग नहीं सुनी गई तो वह नीचे कूद जाएगा। हालांकि अभी भी वह चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के मोबाइल टावर में बैठा हुआ है। युवक पंजाब के सीएम (CM Punjab )  भगवंत मान से मिलने की जिद पर अड़ा है।

युवक का आरोप CM मान ने समय नहीं दिया

टावर पर चढ़े हरियाणा के युवक विक्रम ढिल्लो ने कहा कि वह पिछले कई सालों से न्याय के लिए कई जगह चक्कर काट चुका है। उसने CM भगवंत मान से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन मिलने का समय नहीं दिया गया। इस संबंधी उन्होंने पंजाब के सरदूलगढ़ थाने में शिकायत दी थी। वहां पर भी उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। न्याय न मिलने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें  IMD Weather Alert: हरियाणा, पंजाब, राजस्थान दिल्ली में बदला मौसम, आज इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

mobile tower 2

बता दे कि चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह एक युवक सेक्टर-17 बस स्टैंड के पीछे लगे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अपनी मांग को मनाने के लिए वह करीब 50 फुट के टावर पर 5 घंटे तक बैठा रहा। सूचना पाकर पुलिस भी मोके पर पहुंची गई।

कूद जाने की दी धमकी: टावर पर चढ़े युवक से बातचीत के लिए पंजाब CM के आवास के पुलिस अफसर भी सेक्टर 17 पहुंचे हैं। हालांकि युवक ने उनकी बात भी नहीं मानी। उसने कहा कि इसे इंसाफ चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं होती तो फिर वह नीचे कूद जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana: आतंकियों के सर्च अभियान में सिरसा का जवान हुआ शहीद, दो महिने पहले ही हुई थी शादी-Best24news

पहले उसने पुलिस को धमकी दी कि उसे उतारने की कोशिश की गई तो वह छलांग लगा देगा। हालांकि बाद में वह मान गया और पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन के जरिए उसे नीचे उतार लिया।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now