मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: 18 हजार पंचायते होगी टीबी मुक्त, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का किया शुभारंभ

On: December 7, 2024 2:48 PM
Follow Us:

स्वास्थ्य जांच को लेकर चलाई जाने वाली 10 निक्षय वैन को भी दिखाई हरी झण्डी

Haryana: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हरियाणा एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सौजन्य से टी बी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान शनिवार को शुरू किया गया। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस अभियान का शुभांरभ किया।

 

10 निक्षय वैन को दिखाई झंडी: इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी मौजूद रही। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों के स्वास्थ्य जांच को लेकर चलाई जाने वाली 10 निक्षय वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।Haryana

यह भी पढ़ें  दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक अब सिर्फ 30 मिनट में सफर, बनेगा नया 30 किमी लंबा एक्सप्रेसवे

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई: इस कार्यक्रम के साथ ही पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभाग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी दी जा रही सुविधाओं बारे विस्तार से जानकारी दी गई तथा लोग इस बीमारी से सचेत रह सके।

पंचकूला पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का किया शुभारंभ

पोर्टल पर होगा डाटा लोड: बता दे हरियाणा टीवी मुक्त बनाने के लिए एक नई रणनीति बनाई गई है। हरियाणा में कोई भी टीबी मरीज छूटे नहीं, इसके लिए स्पेशल हरियाणा सरकार काम कर रही है। मरीजों को ट्रैक करने के लिए स्पेशल पहल की जा रही है। हर मरीज का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।

यह भी पढ़ें  Cyclone Senyar: सिस्टम की तेज़ी से बढ़ती सक्रियता, तमिलनाडु और पश्चिम श्रीलंका में हो सकती है बहुत भारी बारिश

हरियाणा में नायब सैपी सरकार ने 18 हजार पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। जागरूकता के लिए मरीजों को उनकी बीमारी से संबंधित जानकारी समय समय पर दी जा रही है। अब तक साढ़े तीन लाख मरीजों को करोड़ों रुपए सरकार दे चुकी है। सरकार मरीजों को और भी आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करा रही है।

 

 

देश व्यापी इस अभियान की शुरुआत HARYANA  से हो रही है। हरियाणा निश्चय ही इस अभियान को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग करके हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति संक्रमित है या नहीं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: जडथल के विक्की बने SDO

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now