मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ITI Pass Youth के लिए Good News, यहां लगेगा दो दिन रोजगार मेला

On: February 8, 2026 8:30 PM
Follow Us:
Haryana News

ITI Pass Youth: हरियाणा में आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार और अप्रेंटिसशिप का बड़ा अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़कर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

नरवाना में मेला: नरवाना में यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नरवाना परिसर में आयोजित होगा। आयोजन जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल, आईटीआई नरवाना द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  ICICI Prudential Life ने लॉन्च किया BSE 500 Enhanced Value 50 Index Fund, जानिए इसकी खासियत

आईटीआई नरवाना के प्रधानाचार्य ओमपाल ने बताया कि मेले में देश की करीब 30 प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस और रोजगार के लिए युवाओं का चयन करेंगी। इनमें माशू ब्रेक्स लिमिटेड, शिवम ऑटोटेक लिमिटेड, एमटी ऑटोकाफ्ट, ट्राइकोलाइट, जेबीएम, योकोहामा, टासे मानेसर, यूनो मिंडा, यजाकी, स्वराज महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप, एशियन और हीरो मोटोकॉर्प सहित अन्य नामी औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।

इस अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई पास युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन सहित सभी ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य ओमपाल ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर मेले में पहुंचें।

सिरसा में रोजगार मेला: सिरसा में भी 9 फरवरी को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार राकेश शर्मा ने बताया कि सिरसा मेले में लगभग 15 कंपनियां युवाओं के चयन के लिए पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें  Flipkart की Big Billion Days Sale शुरू, ढ़ेरो प्रोडक्ट्स पर शानदार आफर ही आफर

ये कंपिनया आएगी: सिरसा मेले में डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड, यूएनओ मिंडा प्राइवेट लिमिटेड, ऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड, यूएनओ मिंडा ईवी सिस्टम्स, श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड, हैनॉन क्लाइमेट सिस्टम्स, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन, ऑटोलिव इंडिया, यामाहा मोटर इंडिया और पीएस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के लिए भी युवाओं का चयन किया जाएगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now