Gold Price Today: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने में 880 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में सोने का भाव 99860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो एक हफ्ते में 800 रुपये महँगा हुआ है।
ICICI ग्लोबल मार्केट्स के अनुसार इस कैलेंडर ईयर की दूसरी छमाही यानि कि जुलाई-दिसंबर में सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इससे इस साल के आखिरी तक कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच जाएगी। देश के बड़े शहरों में जानिए सोने का ताजा भाव।
दिल्ली में कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 99860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 91550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 99710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
इन शहरों में 24 कैरेट सोन का रेट 99860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट की कीमत 91550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट 99710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने का रिटेल भाव 91450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 24 कैरेट सोने का रेट 99760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

















