मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

37वीं हरियाणा स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में हुकम ने जीता स्वर्ण

On: December 26, 2022 7:07 PM
Follow Us:

हरियाणा: 37वीं हरियाणा स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन गुरुकुल विद्यापीठ कुम्भा खेडा ( हिसार) में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू ने किया।

एथलेटिक्स हरियाणा मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड व एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि 57वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन (आसाम) में 8 जनवरी 2023 को होगा। इसमे भाग लेने के लिए स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।

Murder News: NH 48 पर मिला हत्या किया शव, नहीं हुई पहचान
राजकुमार मिटान ने जानकारी देते हुए बताया कि 37वीं हरियाणा स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फैडरेशन आफ इंडिया (ए एफ आई) के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana free plot scheme: हरियाणा में फ्री प्लांट योजना के लिए कैसे करें आवेदन! जानें यहां

पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर दौड में हुकम रेवाडी स्वर्ण, विक्रम हिसार रजत एवं सुमित कुंडु रोहतक ने कांस्य पदक जीता। 20 साल लडका वर्ग में 8 किलोमीटर दौड में गगन पंचकुला ने स्वर्ण पदक, राहुल सोनीपत ने रजत पदक और बलजीत सिंह महेंदरगढ ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
Haryana News: पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, यहां जाने नए रेट
6 किलोमीटर दौड 18 साल लडका वर्ग में आर्यन पानीपत ने पहला, सुमित झज्झर ने दूसरा और सचिन रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड में अमन कुमार झज्झर ने स्वर्ण, अजय सिंह हिसार ने रजत और संदीप सिंह हिसार ने कांस्य पदक जीता।

राजकुमार मिटान ने बताया कि महिला वर्ग 10 किलोमीटर दौड में पहले स्थान पर किरण सोनीपत, प्रिंसी झज्झर दूसरे और पूनम रोहतक तीसरे स्थान पर रही। 6 किलोमीटर दौड 20 साल लडकी में तन्नू चरखी दादरी ने स्वर्ण , ज्योति पंचकुला ने रजत और अन्नू जींद ने कांस्य पदक जीता,18 साल लडकी वर्ग 4 किलोमीटर दौड में संजना सिंह रोहतक ने स्वर्ण, खुशबु भिवानी ने रजत और काजल फरीदाबाद ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया।

यह भी पढ़ें  Haryana: गर्मी ने तोड़ा 2 दशक पुराना रिकार्ड, सड़कों व बाजार में सन्नाटा

16 साल लडकी वर्ग 2 किलोमीटर दौड में रिधिमा अम्बाला ने पहला, स्नेहा फतेहाबाद ने दूसरा और आरजू जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

20 साल आयु वर्ग में लडका और लडकी 9 जनवरी 2003 से 8 जनवरी 2005 तक, 18 साल आयु वर्ग में लडका एवं लडकी 9 जनवरी 2005 से 8 जनवरी 2007 तक और 16 साल आयु वर्ग लडका एवं लडकी 9 जनवरी 2007 से 8 जनवरी 2009 तक के ही एथलीट खिलाडी स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में भाग लिया।

Haryana News: पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, यहां जाने नए रेट
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान, निदेशक नरेंद मोर,उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह, हिसार सचिव मनोज कडवासरा, मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड, सह सचिव राजू कनोह,एग्जीक्यूटिव मैंम्बर रोहताश सिवाच और एथलेटिक्स कोच बीरबल दूहन ने सभी खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें  Haryana: इस बार कैथल में मनाई जाएगी चौ देवीलाल की 110 वी जंयती

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now