मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: पीट पीट कर की थी रेवाड़ी में दोस्त की हत्या, 5वां आरोपी चढा हत्थे

On: June 29, 2025 3:58 PM
Follow Us:
पीट पीट कर की थी रेवाड़ी में दोस्त की हत्या, 5वां आरोपी चढा हत्थे

Haryana News: सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने मारपीट करके युवक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी तरुण के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana News

मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 24 मई की शाम को उसका दोस्त मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नमन उसके पास आया था। इसके बाद वह दोनों नमन की स्कूटी से फ्लाईओवर के नीचे से नाईवाली चौक की ओर जा रहे थे। जो फ्लाईओवर के नीचे नितिन, पुनीत, हेमंत व उनके अन्य साथी ने आगे खड़े होकर उनकी स्कूटी को रुकवा लिया।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा को मिलेंगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, यहाँ पढ़ें पूरी खबर

इसके बाद सभी आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों व सूए से हमला कर दिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। जो आरोपियों ने उसे व नमन को गम्भीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद मोहल्ला कुतुबपुर निवासी गुलशन ने उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट में नमन को गंभीर चोटें आई थीं।Haryana News

उसे पहले ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराया था। बाद में उसके परिजन उसे गंभीरावस्था में प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस दौरान 29 मई को अस्पताल में उपचार के दौरान नमन की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Haryana news: प्रगतिशील किसानो को मिलेगा 5 लाख का पुरस्कार, जानिए कैसे

पुलिस ने मामले में हत्या की धारा ईजाद करके मामले में संलिप्त चार आरोपी मोहल्ला कुतुबपुर निवासी नितिन, पुनीत, हेमंत व देवेन्द्र उर्फ हैप्पी को को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी तरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now