Fog in Haryana: दो दिन राहत के बाद NCR में फिर छाया कोहरा

On: January 10, 2025 1:25 PM
Follow Us:

Fog in Haryana : दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर NCR  में शुक्रवार को घना कोहरा रहा। घने कोहरे के कारण हाइवे पर रातभर वाहन रेंगकर चले। शुक्रवार को दोहपर तक ही कोहरा छा गया।

 

रात गहराने के साथ कोहरे के बादल उड़ते दिखाई दिए। इससे सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कोहरा अधिक होने के कारण ओस भी तेज पड़ी। सुबह ओस के पानी से मकान गीले हो गए। फसलों व पेड़ पौधों पर ओस की बूंदें जम गई। Fog in Haryana

 

दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकलने से लोग ठिठुरते रहे। शीत लहर ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कोहरे के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया

रेगंते रहे वाहन: हाईवे पर छाए कोहरे वाहनो के पहिए थम गए। सर्द हवाओं के कारण लोग कंपकंपा उठे। इधर आसमान में कोहरा छाया रहा जिसके कारण वाहन रेंगते चलते नजर आए।

दुर्घटना से बचने के लिए वाहन हैड लाइट जलाकर चलते नजर आए। दोपहर तक लोग ठिठुरन से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठे नजर आए। इतना ही नहीं हाईवे पर कई जगह वाहनो में टकराव भी हुआ लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई

 

हरियाणा में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर वाहनों की रफ्तार थाम दी। शुक्रवार को कोहरे के चलते दृश्यता घटकर पांच मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पडी। नेशनल हाईवे 48 पर कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now