स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश का निधन दुखद : राव इंद्रजीत

On: March 7, 2026 7:15 AM
Follow Us:

हरियाणा:  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में
भारतीय वायु सेना के सुखोई सु-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटना हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों जांबाज देश की सेवा का जज्बा लिए हादसे का शिकार हो गए।

स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ (29 वर्ष) का परिवार मूलतः भिवानी जिले को रहने वाला है और वर्तमान में उनका परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 22 बी में रह रहा है। उनके परिवार में पिता सूबेदार आनंद प्रकाश, माता श्रीमती अनिता देवी व एक छोटा भाई है।

दिवंगत स्कवाड्रन लीडर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित केंद्रीय विद्यालय से की थी और उसके उपरांत भारतीय वायुसेना ज्वाइन की थी। अनुज वशिष्ठ अभी अविवाहित थे और परिवार में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now