मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: महिला कोच ने खेल मंत्री पर लगाया छेडखानी का आरोप, सीएम तक पहुंचा मामला

On: December 31, 2022 7:28 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में खेल मंत्री पर जूनियर महिला कोच की ओर से लगाए जा रहे आरोप आजकल चर्चा में है। कोच ने आरोप लगाया है कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उसे अपने सरकारी आवास में बुलाकर छेड़छाड़ की। महिला कोच ने इनेलो नेता अभय चौटाला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खेल मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Rewari crime: PNB बैंक परिसर से 49 हजार नकदी चोरीजानिए क्या है ​विवाद:
पीड़िता ने बताया कि खेल मंत्री ने वेनिश मोड पर बात की जिससे 24 घंटे बाद मेसेज डिलीट हो गया। पीड़िता के मुताबिक, ‘उन्होंने मुझसे स्नैपचैट पर बात करने को कहा। फिर मुझे चंडीगढ़ सेक्टर 7 लेक साइड पर मिलने को कहा। मैं नहीं गई तो वो मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक और अनब्लॉक करते रहे।’

यह भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दें! हरियाणा के Rewari से गुजरने वाले ये ट्रेने रद्द, इनके बदले रूट

400 मीटर नैशनल एथलीट ने हरियाणा एथलेटिक्स कोच पंचकुला जॉइन किया है। महिला कोच ने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे कॉन्टैक्ट किया।
Haryana news: फरीदाबाद के ठाकुर हुकम भाटी बने हरको बैंक के चेयरमैन, जानिए कौन है भाटी
सीएम तक शिकायत मगर सुनवाई नही:
पीड़िता ने आगे बताया, ‘फिर मुझे एक डॉक्यूमेंट के बहाने घर बुलाया। वहां वह मुझे अलग केबिन में लेकर गए और मेरे साथ बदतमीजी की। मेरे पैर पर हाथ रखा और मुझसे कहा कि तुम मुझे खुश रखो मैं तुम्हे खुश रखूंगा।’ पीड़िता ने बताया, ‘मैं किसी तरह खुद को बचा कर भागी। स्टाफ मेरी हालत देख कर हंसता रहा। मैंने डीजीपी से लेकर सीएम ऑफिस में कॉल किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली।’

यह भी पढ़ें  Nuh Breaking News: नूंह हिंसा का आरोपी, गौ रक्षक बजरंग दल प्रमुख बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार

नैशनल एथलीट ने कहा, ‘जब मैंने संदीप सिंह की बात नहीं मानी, उसके बाद मेरा तबादला कर दिया गया और ट्रेनिंग तक रोक दी गई। मेरा ट्रांसफर झज्जर कर दिया गया है जहां 100 मीटर का भी ग्राउंड नहीं है।’

भय चौटाला ने की बर्खास्तगी की मांग
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि इस मामले में सीएम को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी ओर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बात की गई है। अभय चौटाला ने मांग की कि संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करके एसआईटी गठित कर मामले की जांच करवाई जाए।

यह भी पढ़ें  रेवाडी में यूनिक कोड से रोकेगे अपराध, जानिए कैसे ?

खेल मंत्री ने कहा… मिलना तो दूर, वह कभी मिले ही नहीं:
हरियाणा के खेल मंत्री ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप खारिज किए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है। संदीप सिंह ने दावा किया कि महिला कोच की ओर से लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठ हैं और वह उनसे कभी नहीं मिले।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now