हरियाणा से दिल्ली पंजाब जाने वाले रास्ते सील, Farmers Movement के चलते 12 जिलों में धारा 144 लागू

On: February 11, 2024 5:42 PM
Follow Us:

दिल्ली चंडीगढ हाईवे बाधित, सुरक्षा के लिए वाहन लिए डायवर्ट
Farmers Movement : हरियाणा: अन्नदाताओ की जिद्द एक बार फिर  Farmers Movement  सरकार के  (गले की फास बन गई है। किसानो का दिल्ली कूच करने सेे रोकने के लिए हरियाणा पुलिस के लिए 152 से ज्यादा नाके लगाकर सात जिलो की सीमाओ का को सील किया गया है। इतना आंदोलन के प्रति भडकाने से रोकने के लिए 7 जिलो की इंटरनेेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

KISAN AANDOLAN

सुरक्षा के लिए पुलिस ने जारी की एडवाईजरी

हरियाणा पुलिस ने लोगों को 13 फरवरी को राज्य के मुख्य मार्गों और हरियाणा से  Farmers Movement  पंजाब की ओर जाने वाले रास्तों में आवश्यक परिस्थितियों में ही यात्रा करने की सलाह दी है। दूसरी तरफ हरियाणा व पंजाब के करीब 23 किसान संगठन दिल्ली कूच पर अड़े हैं। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी है ताकि लोगो को परेशान नही होना पडे। सरकार ने 12 जिलो में धारा 144 लागू कर दी है।

Rewari News: स्क्रैप व्यापारी की दुकान में चोरी करने का नौकर काबू

 

पुलिस ने राज्य में 152 से ज्यादा नाके लगाए गए हैं। टीकरी बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पंजाब-हरियाणा की सीमा पर बने शंभू बॉर्डर, कैथल से लगते पंजाब के 12 रास्ते और कुरुक्षेत्र के तीन बॉर्डर को सील कर सीमेंट के ब्लॉक, बैरिकेड्स व कंटेनर रखे गए हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

किसानो ने दी चेतावनी: किसानो ने सरकार को चेतावनी दी है जब उनकी मांगो को नही माना जाएगा तब तक वे मानने वाले नहीं है। 13 फरवरी को होने वाला आंदोलन किसी हालत में नहीं रुकेगा चाहे प्रशासन कितने ही नाके लगा ले। अन्नदाता की ताकत का सरकार को अंदाजा नहीं है। वे क्या कर सकते है।

KISAN AANDLOLAN

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे बाधित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ममता सिंह ने बताया कि दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर बाधित होने पर यात्री वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।

इसी तरह दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ या कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने चंडीगढ़ पहुंचे। परेशानी होने पर डायल-112 पर संपर्क करें। टीम मात्र सात मिनट में पहुंच जाएगी।

 

नाको पर चौकचौबद
सीमाओं पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों का भी सख्त पहरा है। केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां भेजी हैं। 15 कंपनियां और भी आ सकती हैं। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने अंबाला के शंभू व सद्दोपुर बॉर्डर और कैथल के टटियाना नाके का दौरा किया।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now