मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: किसानो की हुई अब बल्ले बल्ले, अब सिर्फ एक ही कागजात से मिल जाएगा लोन

On: January 31, 2026 9:26 PM
Follow Us:
kisan news

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कृषि ऋण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नायब सैनी सरकार एक नया ग्रामीण डिजिटल क्रेडिट सिस्टम शुरू करने जा रही है। इस पहल का मकसद कृषि ऋण से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक जटिलताओं को समाप्त करना है, जिससे किसानों को लोन के लिए बार-बार बैंकों और राजस्व कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

ऋण प्रक्रिया में आसानी: बता दे हरियाण में सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से देश के सबसे उन्नत इंटीग्रेटेड फार्म क्रेडिट सिस्टम में से एक विकसित करने के लिए जल्द ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी। इस नई व्यवस्था के तहत कृषि ऋण की स्वीकृति सीधे डिजिटाइज्ड भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी होगी। इससे वित्तीय संस्थानों और राजस्व प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और ऋण प्रक्रिया में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें  Breaking News: वैष्णो देवी यात्रा पर क्यों लगाया 'Break', पर्यटकों की उडी नींद

कृषि क्रेडिट वितरण व्यवस्था लागू: हरियाणा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह नया सिस्टम कृषि क्रेडिट वितरण व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब किसानों को लोन के लिए केवल अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा। आधार प्रमाणीकरण के बाद जमीन से संबंधित सभी जानकारियां राज्य के डिजिटल भूमि रिकॉर्ड से स्वतः प्राप्त हो जाएंगी। इससे दस्तावेजों के सत्यापन में होने वाली देरी और परेशानियां खत्म होंगी।

यह भी पढ़ें  Haryana में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी: अब मुफ्त में मिलेगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम: डॉ सुमिता मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह केवल तकनीकी उन्नयन नहीं है, बल्कि किसानों के लिए सार्वजनिक सेवा वितरण की एक नई और आधुनिक व्यवस्था है। पटवारी, तहसील और बैंक के पुराने ढांचे के कारण जो देरी और जटिलताएं सामने आती थीं, उन्हें इस नई प्रणाली के तहत समाप्त किया जाएगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी कम होंगी।

दो चरणों में लागू होगी: सरकार ने बताया कि यह परियोजना दो चरणों में लागू की जाएगी। पहले चरण में किसान क्रेडिट कार्ड लोन को इस डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जाएगा, क्योंकि हरियाणा में कृषि ऋण का यह सबसे प्रचलित माध्यम है। इसके बाद अन्य कृषि ऋण योजनाओं को भी इस प्रणाली में शामिल किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध होगा और खेती से जुड़ी उनकी आर्थिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।Haryana News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now