मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Budget : किसानो की हुई बल्ले बल्ले: कृषि क्षेत्र के लिए 7342 करोड़ का रखा बजट

On: February 23, 2023 5:20 PM
Follow Us:

Haryana Budget 2023 : सीएम मनोहर ने गुरूवार को विधानसभा के पटल पर वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। पूरे देश की बजट पर निगाहे टीकी हुई थी। कृषि प्रधान राज्य के किसानो को मनोहर लाल पर बहुत बडी उम्मीद थी। इतना ही किसानो की मनोहर सरकार ने बडी सोगात दी है। Haryana Budget : 250 रुपये बढ़ाई पेंशन, गौ सेवा के लिए 400 करोड बजट, जानिए किसानो को क्या मिला

वित्त मंत्री एवं सीएम मनोहर लाल ने बजट पेश करते हुए कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए। जिससे किसान गदगए हो गए। कृषि व अन्य गतिविधियों के लिए 7,342 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के बजट में कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों की 20 फीसदी हिस्सेदारी है। हरियाणा देश का इकलौता राज्य है जहां 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा रहा है। किसान प्रधान देश में किसानो की आय को दोगुना करने लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
Cyber Crime: सावधान! Google पर सर्च करना पडा महंगा

यह भी पढ़ें  Haryana News: यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा! फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक सीधे ट्रेन का सपना होगा पूरा, हर 12-14 किलोमीटर पर बनेगा स्टेशन

 

कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं

 

  • सीएम मनोहर लाल ने कहा कि साल 2023- 24 में 20 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
  • कृषि गतिविधियों में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 500 युवा किसानों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

  • ढैचा की खेती के लिए सरकार 720 रुपए प्रति एकड़ की दर से लागत का 80% वहन करेगी.
  • पराली की खेती के लिए 1,000 रुपए और पराली प्रबंधन से संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए नामित एजेंसी को 1,500 रुपए प्रति टन का भुगतान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें  CM Nayab Singh Saini का बड़ा आरोप—क्या बंगाल में हिंदुओं पर हमला और सरकार चुप? सच्चाई क्या छुपी है?

 

  • नलकूप के लिए आवेदन कर चुके किसानों को जल्द ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे. पीएम- कुसुम के तहत सौर ऊर्जा आधारित कृषि नलकूप दिए जाएंगे.
  • सौर ऊर्जा के प्रोत्साहन के लिए 70,000 सौर पंपों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है.
  • चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार, हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान, जींद और सिरसा के मगिंयाना में प्राकृतिक खेती के लिए तीन प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे.

 

  • जल संरक्षण के लिए फसल चक्र को बदलने पर जोर दिया जाएगा. गन्ना किसानों को फ्लड इरिगेशन के बजाय सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
  • जिन गांवों में भू- जल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है, वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना अनिवार्य किया गया है.
यह भी पढ़ें  Haryana News: मनोहर तोहफा: 60 हजार युवाओ को मिलेगी सरकारी नौकरी

 

  • मोटे अनाज के प्रति सूबे के किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा. इसको लेकर हरियाणा में बाजरे की उत्पादकता में सुधार के लिए चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा भिवानी जिले के गोकलपुरा में एक पोषक- अनाज अनुसंधान केंद्र साल 2023 में शुरू कर दिया जाएगा.
  • साल 2023-34 में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती का रकबा एक लाख एकड़ से अधिक रखने का लक्ष्य रखा गया है.
  • बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जाएगी. किसान उत्पादक संगठन के जरिए बागवानी के अधीन क्षेत्र को डबल किया जाएगा.

 

  • साल 2023-24 में तीन नए बागवानी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है. इनमें से एक पंचकूला में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर, दूसरा पिगनवां (नूंह) में प्याज के लिए और तीसरा मुनीमपुर (झज्जर) में फूलों के लिए स्थापित होगा.

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now