मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: सरकारी नौकरी की चाह में आज भी लाखों युवाओं को है सीईटी परीक्षा का इंतजार: कुमारी सैलजा

On: April 6, 2025 3:19 PM
Follow Us:

Haryana News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में लाखों युवा सीईटी परीक्षा के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं, पर सरकार अब तक न तो एजेंसी तय कर पाई और न परीक्षा की तारीख घोषित हुई।

दूसरी तरफ, जो युवा पहले ही सीईटी पास कर चुके हैं, उन्हें 9000 मासिक मानदेय देने की घोषणा तो की गई, लेकिन बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं रखा गया। न नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है, न पहले से योग्य युवाओं को कोई लाभ मिल रहा है। सरकार युवाओं के साथ दोहरा अन्याय है, आश्वासन के सिवाय युवाओं को कुछ भी नहीं मिला। Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana XEN Suspend: सिचाई विभाग के XEN जितेंद्र सिंह को किया सस्पेंड, जानिए क्यों ?

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2021 में कॉमन इलीजिबिटी टेस्ट का शुभारंंभ किया था। जो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर शुरू किया गया। यह राज्य सरकार की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा है, जो विभिन्न विभागों सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए होती है।

इस परीक्षा का आयोजन एक बार ही हुआ है और अभी तक युवाओं को इस परीक्षा का इंतजार है। इसके बाद सरकार की ओर से कहा गया कि इस परीक्षा के लिए हर साल रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी अब इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया जाएगा पर सरकार की घोषणा के बाद आज तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें  Haryana News: नंदू गौशाला धारूहेड़ा में गोसेवक शहीद परिवारों को किया सम्मानित

बाद में यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा था कि 31 दिसंबर 2024 तक सीईटी परीक्षा का आयोजन करा दिया जाएगा पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ।Haryana News

युवाओं ने सरकार से बार बार अनुरोध किया तो युवाओं से कहा गया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को इसके लिए सहमति प्रदान कर दी गई है, अगर सरकार ने सहमति दे दी है तो सीईटी का आयोजन अभी तक क्यों नहीं हुआ है।

इसके साथ ही युवाओं को आश्वासन दिया गया कि सीईटी पास युवा को अगर एक साल तक नौकरी नहीं मिलती है तो उसे 9000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा पर यह भी आश्वासन ही साबित हुआ।

यह भी पढ़ें  HDFC और Axis Bank ग्राहकों को अलर्ट! डिजिटल सेवाएं रहेंगी बंद

सीईटी पास हजारों युवाओं आज भी भटक रहे है और सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले लाखों युवा आज भी सीईटी परीक्षा का इंजतार कर रहे है कि सरकार इसे कब आयोजित करेगी क्योंकि युवाओं को भरोसा है कि यह परीक्षा पास करने पर उन्हें सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सीईटी की परीक्षा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है क्योंकि सरकार अब तक न तो एजेंसी तय कर पाई और न परीक्षा की तारीख घोषित हुई।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now