Dharuhera: धारूहेड़ा: नगर पालिका कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य होस्पिटल एवं होम हैल्थ केयर (Hospital Dharuhera) अस्पताल की ओर से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। health check-up camp
स्वास्थ्य होस्पिटल के निदेशक राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में करीब 100 से अधिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया और नियमित जांच कराने की सलाह दी।Dharuhera
नगर पालिका सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका कर्मचारियों को अवश्य लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर विनय कोशिक, शकर लाल, दीपक, अनिल कुमार, सुनील, प्रवीण पांचाल, प्रवीण कुमार, बिजेंद्र आदि मोजूद रहे।

















