Election Rewari: धारूहेड़ा नगर पालिका परिसर में नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। अनिल कुमार को एक बार फिर से इकाई प्रधान नियुक्त किया गया।

हरियाणा राज्य पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महेंद्र सिंह व धनराज, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर सिंह पौडवाल, जिला सचिव प्रताप बागड़ी, महिला प्रधान सुमित्रा देवी व पूनम ने तीन साल के लिए ये निुयक्ति की गई है।Election Rewari
प्रधान अनिल कुमार पहले भी वे नपा धारूहेड़ा में दो बार प्रधान रह चुके है। जबकि सुनील कुमार को सचिव तथा हरिकिशन को कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठनकर्ता के रूप में तेज सिंह, उप सचिव पद पर अजय कुमार और राहुल को चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गईं तथा उन्हें शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर संदीप, राजबीर हीरामणि, इंदु, सुनीता, ममता, सावित्री व शर्मिला, सुनील आदि मौजूद रहे।Election Rewari

















