Election: जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति रेवाडी की कार्यकारिणी ग​ठित, जानिए किनकों मिली जिम्मेदारी

On: August 19, 2025 8:03 AM
Follow Us:
जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति रेवाडी

Election:  जांगिड़ ब्राह्मण सामुदायिक भवन में जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव शांति पूर्वक समाप्त हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

चुनाव अधिकारी श्रुति शर्मा की देखरेख में जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति सदस्यों का चयन निर्विरोध किया गया। इसमें राजकुमार जांगिड़ प्रधान, नारायण दत्त उप प्रधान, सुनील कुमार निशल महासचिव, राजेंद्र प्रसाद कोषाध्यक्ष, सत्यपाल जांगिड़ सह सचिव बनाए गए।

नरेश शर्मा, राजेश दत्त, प्रवीण शर्मा, अशोक कुमार, रविदत्त को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

दिलाई शपथ: इस मौके पर चुनाव अधिकारी श्रुति शर्मा भारतीय जांगिड़ सभा जिला कार्यकारिणी तथा अन्य उपस्थित जांगिड़ बंधुओं ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी शपथ दिलाई तथा शुभकामनाएं देते हुए समाज के उत्थान के लिए समाज हित में कार्य करने की अपील की।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now