Education News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर (Rewari News) में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ग्रीष्मकालीन गृह कार्य के बारे में जागरूकता का आयोजन किया गया।
अशोक कुमार मुख्याध्यापक ने बताया कि अभिभावक शिक्षक बैठक में अभिभावकों के द्वारा एक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसमें निपुण अंताक्षरी ,वाक्य निर्माण ,कहानी निर्माण और CRP समूह गतिविधियां भी करवाई गई तथा अभिभावकों को बताया गया है कि कि वे बच्चों के साथ अध्ययन पर ग्रहकार्य पर ध्यान दें। Education News

व्हाट्सएप समूह से भी जोड़ रखें सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की कोशिश करें ।शिक्षक के साथ नियमित संपर्क में रहे ।बच्चों के साथ सहभागिता पूर्वक पढ़ने का प्रोत्साहन करें। सोशल मीडिया चैनलों का अनुसरण करें ।
ग्रीष्मकालीन गृह कार्य को पूरा करने के लिए बच्चों का सहयोग करें तथा जिससे कि वह शिक्षक को समय पर कार्य दिखा सकें। इस अभिभावक बैठक में अशोक कुमार , जितेंद्र कुमार ,मंजू बाला, एसएमसी अध्यक्ष अनीता और उपाध्यक्ष मुनेश और अन्य सदस्य शामिल रहे।

















