Education news: NEP लागू करने वाला हरियाणा बना पहला स्टेट: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

On: June 11, 2025 2:36 PM
Follow Us:

Education news: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा की शिक्षा प्रणाली में काफी सुधार हुआ है। सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम पहले से बेहतर रहे हैं। साइंस विषय में हरियाणा के स्टूडेंट पहले स्थान पर हैं।

 

सबसे गर्व की बात यह है कि हरियाणा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 100 प्रतिशत लागू करने वाला देश का पहला (Haryana News) राज्य है। उन्होंने बताया कि इस साल सरकारी स्कूलों में करीब 70 हजार नए स्टूडेंट ने दाखिला लिया है।

शिक्षा का स्तर में हुआ सुधार:इस साल सरकारी स्कूलों में करीब 70 हजार नए स्टूडेंट ने दाखिला लिया है। शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की तुलना हनुमान से करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक अनुमान है और श्रीराम का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल पूरी तरह सुरक्षित हैं। Education news

दाखिले की ऑनलाइन साइट चालू

कॉलेजों में भी इस बार पहले से ज्यादा दाखिला आवेदन आए हैं। (Admission )दाखिले की ऑनलाइन साइट को लगातार चालू रखा गया है। शिक्षा मंत्री रेवाड़ी के कोसली विधानसभा के गांव नठेड़ा में भाजपा नेता बाबू वीरकुमार यादव की 50वीं शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, मनीष ग्रोवर और जिला अध्यक्षा वंदना पोपली आदि भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now