धारूहेड़ा : धारूहेड़ा के सेक्टर छह स्थित सामुदायिक केंद्र में अखंड परमधाम योगा समिति की ओर से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई।Dharuhera News

कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर सेक्टर छह व चार से होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा को ज्योतिमर्यानंद गिरी महाराज ने रवाना किया। श्रीराम के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।Dharuhera News
आयोजकों ने बताया कि कथा में जयपुर से योगाचार्य बंदना राठोर भी पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 15 मार्च को होगा। इसी दिन पूर्व आहूति के साथ हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

















