मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: देवकी गौ उपचार में मकर संक्रांति पर हवन व भंडारा

On: January 12, 2026 8:00 PM
Follow Us:
देवकी गौ उपचार सेवा संस्था, धारूहेड़ा

Dharuhera News: धारूहेड़ा: बुधवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा झेरिया मंदिर स्थित देवकी गौ उपचार सेवा संस्था, धारूहेड़ा में धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।Dharuhera News

गौशाला  संचालक अश्विनी सैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे हवन यज्ञ से होगी, जिसके उपरांत आराध्य पूजनीय श्री भगवती गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद प्रातः दोपहर प्रसाद वितरण किया जाएगा ।Dharuhera News

देवकी गौ उपचार सेवा संस्था

देवकी गौ उपचार सेवा संस्था: धारूहेड़ा स्थित बाबा झेरिया मंदिर परिसर में संचालित देवकी गौ उपचार सेवा संस्था क्षेत्र में बेसहारा और बीमार गौवंश की सेवा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा घायल, बीमार और असहाय गायों के उपचार, देखभाल और संरक्षण की समुचित व्यवस्था की जाती है।

यह भी पढ़ें  ZMR: हाईवे की शान, रात की रानी, करिज्मा ZMR बनी कपल की दीवानी

 

स्थानीय लोगों और गौभक्तों के सहयोग से यहां नियमित रूप से उपचार, चारा-पानी और साफ-सफाई की सेवाएं दी जा रही हैं। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह संस्था गौसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और समय-समय पर विशेष धार्मिक व सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now