मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Firing: धारूहेड़ा में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात बदमाश जय भगवान उर्फ सोनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

On: January 13, 2026 9:25 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा : गुड़गांव एसटीएफ और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई खरकड़ा भटसाना मार्ग पर की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान सोनीपत जिले के गांव पिनाना निवासी जय भगवान उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

जय भगवान हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गुड़गांव एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि जय भगवान बाइक पर खरकड़ा भटसाना मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के सीएम का पहरावर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, इन परियोजनाओं को मिलेगी हरी झंडी

पुलिस को देखते ही जय भगवान घबरा गया और खुद को घिरा हुआ पाकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जय भगवान के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में ले लिया और मौके से हथियार भी बरामद किए।

मुठभेड़ के तुरंत बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जय भगवान एक शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर हत्या, लूट, अवैध हथियार रखने सहित 22 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now