मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

टैंडर देने के बावजूद नहीं हटे जर्जर तार, CM Haryana के पास पहुंचा मामला

On: August 3, 2025 2:59 PM
Follow Us:
टैंडर देने के बावजूद नहीं हटे जर्जर तार, सीएम के पास पहुंचा मामला

CM Haryana : धारूहेड़ा कस्बे के वार्ड 9 और सर्कुलर रोड पर मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हज़ार वोल्ट की बिजली लाइनें किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। ये बिजली के तार वर्षों पुराने और पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। आलम यहां तक है एक एजेंसी को फरवरी 2025 में 5 लाख का टेंडर जारी भी किया जा चुका है। परेशान होकर वार्ड वासियों ने सीएम हरियाणा नायब सैनी को शिकायत भेजी है।

7 फरवरी को हुआ था टेंडर: बता दे इस तारों को हटाने के लिए वार्ड वासी पिछले दो साल से शिकायत कर रहे है। लोगों की शिकायत व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर पत्र जारी होने पर बिजली निगम ने इस लाइन को हटाने के लिए 7 फरवरी 2025 को टेंडर भी जारी कर दिया था। लेकिन टैंडर जारी होने के बाद अब पांच महीने बीत चुके हैं और आज तक लाइन को हटाने का काम शुरू नहीं किया है।

यह भी पढ़ें  Chairman Election Dharuhera: जजपा प्रत्याशी ने दोबारा पार्टी टिकट से चुनाव लडने का किया दावा, भाजपा ने CM को रिर्पोट भेजी, कांग्रेस भी उतार सकती है इस बार पार्टी टिकट से चेयरमैन के लिए उम्मीदवार

वार्ड वासियों ने मातादीन कालोनी, गणपति प्लाजा व मनीराम मार्केट के उपर ये तारें जा रही है। निगम हर बार केवल औपचारिक जवाब देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। जबकि ये तार जानलेवा बने हुए है। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी अब शिकायत भेजी गई है, ताकि उच्च स्तर से कोई ठोस कार्रवाई हो सके।

SDO KRISHAN SAINIबारिश के मौसम v गर्मी के चलते लंबा शटडाउन करना संभव नहीं है। दो महिने बाद मौसम ठीक हो जाएगा उसके बाद ये तारे बदला दी जाएगी। फिलहाल बारिश के मौसम ये कार्य नहीं किया जा सकता है।
कृष्ण सैनी, एसडीओ, विदृयुत निगम धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now