मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi: 18 दिसंबर तक संसद स्थगित, जानिए क्यों ?

On: December 16, 2023 7:28 AM
Follow Us:

दिल्ली: संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर सत्र के 10वें दिन दोनों सदनों में कामकाज ठप रहा। विपक्षी दलों ने लगातार दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। शुक्रवार को सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के 14 निलंबित सांसदों (13 लोकसभा और 1 राज्यसभा) ने प्रदर्शन किया।Rewari News: हरियाणा के इस स्कूल में आई भर्ती, फटाफट करे आवेदन

parliyament delhi

दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बयान और इस्तीफे की मांग की। स्पीकर ओम बिड़ला जैसे ही कुर्सी पर बैठे, हंगामा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें  REWARI: धारूहेड़ा ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की कार्यकारिणी का किया विस्तार, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

विपक्ष के सांसद वेल तक पहुंच गए। हंगामे के चलते लोकसभा 11.02 बजे और राज्यसभा 11.09 मिनट पर 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। जब 2 बजे दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा हुआ। इसके बाद कार्यवाही सोमवार 18 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई।रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान बने विश्वमित्र, जानिए दूसरे पदों पर कौन बना विजेता

इससे पहले, शुक्रवार को सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के 14 निलंबित सांसदों (13 लोकसभा और 1 राज्यसभा) ने प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि दोनों सदनों में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। सोनिया गांधी ने इन सांसदों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें  Suspended: मुंबई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तीन अधिकारी सस्पेंड

कांग्रेस के 9 सांसद समेत 14 सांसद सस्पेंड हुए थे
संसद की सुरक्षा चूक पर गुरुवार 14 दिसंबर को भी दिनभर सदन में हंगामा हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा से विपक्ष के 14 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इनमें 13 लोकसभा सांसद हैं, जिनमें कांग्रेस के 9, CPI (M) के 2, DMK और CPI के एक-एक सांसद हैं। राज्यसभा से TMC सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now