मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder in Delhi: दिल्ली में प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने कर दी मां की हत्या, जानिए कैसे हुआ खुलासा

On: February 21, 2022 3:59 AM
Follow Us:

Murder in Delhi: नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना हो गई। जहां बेटी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी 55 साल की मां का सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर (Daughter killed mother with lover)  हत्या कर दी। पुलिस के सामने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली- जयपुर हाईवे का जल्द ही होगा कायाकल्प, बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर

पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने देखा कि घर की पहली मंजिल पर 55 साल की सुधा रानी की खून से लथपथ लाश बेडपड़ी मिली।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सारे सबूत जमा किए।
किसानो के मसीहा थे पूर्व हरियणा के मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें  Traffic Challan Rules: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला ,अब SDM और CTM भी काट सकेंगे चालान

पुलिस के मुताबिक, शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्या के समय महिला कोई विरोध नहीं कर पाई थी। मृतक महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि रात को तकरीबन 9 बजकर 30 मिनट पर 2 लोग घर में दाखिल हुए थे। उनके हाथ में बंदूक थी। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने मां के गहने और घर में रखा कैश भी लूटा और उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए।
Rewari Crime: ज्वैलर्स से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश रिमांड पर

 

यू गढी कहानी: मृतक महिला की बेटी ने पुलिस को उलझाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी। पुलिस के लगातार पूछताछ पर पता चला कि आरोपी देवयानी की शादी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चेतन से हुई थी । इस शादी से उसका चार साल का एक बेटा भी है। लेकिन शादी के तुरंत बाद आरोपी देवयानी ने अपने पति को छोड़ दिया और एक शिबु नाम के युवक के साथ रहने लगी।
Rewari Crime: ब्रास मार्केट में दो भाईयों पर हमला कर लूटपाट करने दबोचे

यह भी पढ़ें  Accident: किसान आंदोलन में शामिल होने आई पांच महिलाओं को डंपर ने रौंदा, छाया मातम

बेटी ने प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर बनाया मां की हत्या का प्लान
देवयानी का कहना है कि उसकी मां ने धमकी दी थी कि वो अगर अपने पति के साथ नहीं रहने जाएगी तो वो प्रॉपर्टी और तमाम चीजों से उसे बेदखल कर देगी। इतना ही नहीं देवयानी ने पूछताछ में बताया की उसकी मां ने उसे पैसे देना बंद कर दिया था। जिससे वो परेशान रहने लगी थी। फिर उसने लिव इन रिलेशन में रहने वाले शख्स शिबू के दोस्त कार्तिक के साथ अपनी मां को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया. कार्तिक को वो पिछले एक साल से जानती थी।
मंदिर में कृत्य के विरोध में हुई महापंचायत, शक के चलते एक लिया हिरासत में

यह भी पढ़ें  Digital Traffic Challan: हरियाणा में कट रहे धड़ाधड़ चालान, अब बिना रोके ही कटेगा वाहनों का चालान

प्लान के मुताबिक देवयानी ने अपनी मां और चाचा संजय के चाय में नीद की गोली मिलाई उसके बाद देवयानी ने कार्तिक को फोन करके बुलाया और कार्तिक ने देवयानी की मां का गला सर्जिकल ब्लेड से रेत दिया. इसके बाद उसने कार्तिक को खुद घर में रखे गहने और कैश दिए और कार्तिक को जाने को कहा. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
रंगदारी मांगने व मारपीट में वांछित तीन आरोपी बावल पुलिस के चढे हत्थे

बेटी बार-बार बदल रही थी बयान:
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की बेटी के बयानों में विरोधाभास था। लिहाजा लगातार पूछताछ में वो टूट गई। उसने खुलासा किया की उसने कार्तिक चौहान नाम के शख्स के साथ मिलकर मां की गला रेतकर हत्या की थीै पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी तैयार की थी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now