मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: D.L.Ed का परिणाम घोषित, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए पास

On: October 14, 2023 1:53 PM
Follow Us:

Haryana DElEd July Result 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (Board of School Education Haryana) ने डीएलएड परीक्षा के परिणाम शनिवार को जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने जुलाई 2023 सेशन परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिलीज किए हैं।IPS योगेश दाधीच बने Bhiwadi SP

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कराई गई DLED प्रवेश परीक्षा वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 का परिणाम शनिवा को वेवसाइड पर लोड कर दिया गया है। परीक्षा का परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: गौशालाओं की होगी कायाकल्प, 510 करोड़ रुपये होगे खर्च
BSEH DElEd July 2023 result: हरियाणा डीएलएड जुलाई रिजल्ट जांचने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा D.El.Ed जुलाई रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

शुल्क जमा कर करवा सकते हैं मूल्यांकण

बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का आयोजन 02 व 03 दिसम्बर, 2023 को करवाया जाएगा। इस बार हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त हो गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।Rewari: मंथली का कमाल, शराब मफिया माला माल, कंप्यूटर मार्केट हुई बदहाल, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें  ऐतिहासिक होगा रेवाडी में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह-Best24news

उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वो निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानिए पिछले रिजल्ट से तुलना
उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 313 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 172 उत्तीर्ण रहे। जिनकी पास प्रतिशतता 54.95 तथा द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 809 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.89 रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में मनरेगा घोटाले में ABPO को किया बर्खास्त, जानें पूरा मामला?

बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डी.एल.एड. मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष 2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 61.90, द्वितीय वर्ष 70.45, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 68.97, द्वितीय वर्ष 81.82, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 81.25, द्वितीय वर्ष 88.37, वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 71.05, द्वितीय वर्ष 82.00 प्रतिशत रहा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now