मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

​Crime News: हरियाणा के गुरूग्राम में युवती का अपहरण करके गेंग रैप

On: January 27, 2026 2:16 PM
Follow Us:

Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है, जहां अरावली क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट लेपर्ड ट्रेल पर घूमने आई 23 वर्षीय युवती के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि युवती सिरसा जिले की रहने वाली है और गुरुग्राम की एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: वह यहां पेइंग गेस्ट में रह रही थी। शनिवार देर रात वह एक कार्यक्रम से लौटते समय अपने एक पुरुष मित्र के साथ टहलने के लिए लेपर्ड ट्रेल पर रुकी थी। दोनों करीब रात डेढ़ बजे वहां पहुंचे और कुछ समय तक इलाके में मौजूद रहे। इसी दौरान यह गंभीर घटना सामने आई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।Crime News

यह भी पढ़ें  Railways News: रेलवे ने NTES एप को किया अपडेट, अब घर बैठे मिलेगी दिव्यांग को कोच की जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दोनों अपनी कार में बैठने ही वाले थे, तभी वहां 25 वर्षीय गौरव भाटी नामक युवक पहुंचा और उन्हें परेशान करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती का मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से भागने की कोशिश की। जब युवती ने उसका पीछा कर फोन वापस लेने का प्रयास किया, तो आरोपी ने जबरन उसे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में धकेल दिया और कार को जंगल की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें  HSVP के प्रशासक चंडीगढ़, गुरुग्राम प्रशासक और भूमि अधिग्रहण अधिकारी के गिरफ्तारी वारंट जारी

आरोपी गौरव भाटी को गिरफ्तार: युवती का मित्र कुछ दूरी तक कार का पीछा करता रहा, लेकिन बाद में उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान आरोपी द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की भी बात सामने आई है। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव भाटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, वहीं उसके बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, लेपर्ड ट्रेल जैसे सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now