Haryana News: कोरोना ने हरियाणा के जींद में भी दस्तक दे दी है। जींद शहर की एक कॉलोनी में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। फिलहाल उसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पीड़िता की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। विभाग की ओर से परिजनों के सैंपल भी लिए जाएंगे। अभी तक जींद जिला कोरोना मुक्त था और यहां एक भी कोरोना केस नहीं था।
आज जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला में कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए गए तो उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला को सूचित कर होम आइसोलेट कर दिया गया है और विभाग उसकी ट्रैवल हिस्ट्री पता कर रहा है।Haryana News
जिले में कोरोना के आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए हैं।
विजेंद्र ढांडा ने बताया कि अभी वैरिएंट का पता नहीं चला है, लेकिन उसके लक्षण कोरोना के ही हैं, उसे होम आइसोलेट किया गया है, उसे दवा दी गई है और घर पर ही रहने की सलाह दी गई है और भारी आहार लेने को कहा गया है। मास्क पहनें, उनके परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे और उनकी जांच की जाएगी।Haryana News
लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सामाजिक दूरी बनाए रखें, सतर्क रहें, नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, लक्षण दिखने पर अस्पताल में जांच कराएं। इसके लक्षण खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द हैं।

















