Dharuhera News: नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को शहर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पॉलीथिन उपयोग करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की। टीम ने बाजारों और मुख्य सड़कों पर निरीक्षण कर करीब दर्जनों किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इस दौरान टीम ने 12 दुकानदारों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया।Dharuhera News

सैनिटरी अधिकारी विनय कौशिक, दरोगा शंकर लाल, सुपरवाईजर तेज सिंह, राजबीर, विकास व संदीप ने बताया कि सरकार के आदेशों के बावजूद शहर में कई व्यापारी अब भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभियान के दौरान उन्हें समझाया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पूरी तरह बचना जरूरी है।
दो दिन पहले चालान करते हुए चेतावनी दी थी, इसके बावजूद चोरी छिपे से पोलीथीन को उपयोग में ला रहे है। अधिकारियों ने साफ बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ दुकानों को सील करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। नगर पालिका ने व्यापारियों और आम जनता से अपील की है कि वे कपड़े या जूट के थैले इस्तेमाल करें ताकि पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

















