दिव्यांगता पर सम्मेलन आयोजित: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट के भवन का किया उद्घाटन

On: December 9, 2023 1:56 PM
Follow Us:

गुरुग्राम। नेशनल एब्लिंपिक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगता पर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मोके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिरकत की। अब तक 70 हजार दिव्यागों को रोजगार उपलब्ध कराना एक असाधारण उपलब्धि हैं।Haryana: गुरुग्राम में डीसी ने लगाई धारा 144, जानिए क्या है वजह

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों में दिव्यांगजनों के हिसाब से सुविधाएं होनी चाहिए। सभी विभाग दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 दिव्यांग भाग लिया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सेक्टर-45 में निर्मित सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट के भवन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।

70 हजार को दिया रोजगार
धनखड़ ने कहा कि हमें सभी की सहजता के लिए कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री दिव्यांगों के उत्थान के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। दिव्यांगों के लिए कई कानून बनाए गए हैं। अब तक 70 हजार दिव्यागों को रोजगार उपलब्ध कराना एक असाधारण उपलब्धि हैं। मैं सार्थक में आकर धन्य हो गया। इस संस्था को बहुत-बहुत धन्यवाद किया।रेवाडी के किसान यशपाल खोला ने ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में गाड़ा झंडा, जैविक खेती में दिल्ली तक धाक

अर्थव्यवस्था में हम पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस दशक के अंत तक देश चीन और जापान को पीछे छोड़ देगा। अब पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। अब हमें पश्चिम की तरफ देखने की आवश्यकता नहीं है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now