मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: बजट को लेकर CM खटटर ने किया मंथन, जानिए किन मंत्री ने क्या रखी मांग

On: February 7, 2023 7:47 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। बजट की तैयारियो को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रियों के साथ 5 घंटे से अधिक समय तक मंथन किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हरियाणा सरकार आर्थिक सीमाओं को ध्यान में रखकर बजट ला रही है।Haryana News: ITI पास युवाओं के लिए रोजगार मेला 13

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार बजट में 6 मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा और भी कई नई योजनाओं को शामिल किया गया है। सरकार के तमाम मंत्रियों ने भी अपनी राय रखी है, जिसे बजट में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  हरियाणा के रेवाड़ी में इन्फ्लूएंजा के मिले 3 मरीज, सैंपल भेजे रोहतक

इन दिन शुरू होगा बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। बजट पूर्व बैठक में आज पिछले साल की घोषणाओं की समीक्षा की गई।

Haryana News: IGU ने UG व PG परीक्षा परिणाम किए घोषित, यहां देखे रिजल्ट
सरकार की चल रही योजनाओं पर फीडबैक और सुझाव स्थानीय मंत्रियो व विधायको से लिए गए है। सभी प्रशासनिक सचिवों को केंद्र सरकार के बजट में हरियाणा को मिली योजनाओं का अध्ययन करने को कहा गया है।

 

किस मंत्री ने क्या मांग रखी?
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बजट बैठक में उनके द्वारा किसानों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कृषि क्षेत्र को इस वित्तीय वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बजट देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे चिलिंग सेंटर! जानिए क्या होगा फायदा

परिवहन  मंत्री ये रखा प्रस्ताव:
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बैठक में उनके द्वारा नई बसें खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चालक व परिचालक बसों की खरीद की मांग कर रहे हैं।

मंत्री देवेंद्र बबली ने कही ये बात
हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार शिक्षित पंचायतें आई हैं इस कारण गांवों के विकास के लिए मुख्यमंत्री से अधिक बजट की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें  शिक्षा के नाम 'सैनिक जेल', बचपन व खुशिया छीनी, सिर्फ कमाने का जरिया ?

हरियाणा को 3600 करोड़ का फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में आरआरटीएस के लिए 3,600 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा लाभार्थी हरियाणा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार वेस्ट टू वेल्थ प्लांट लगाकर आगे बढ़ रही है।

सरकार गरीबों और वंचितों के लिए बजट पर काम कर रही है। अंत्योदय की भावना से कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, इसे ध्यान में रखते हुए बजट बनाया जाएगा।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now