मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Flying Raid : गरीबों का सामान पहुंचा बाजार में, डिपो होल्डर काबू

On: December 18, 2021 11:45 AM
Follow Us:

पलवल: पलवल में सीएम फ्लाइंग ने बडौली गांव में राशन डिपो पर छापेमारी बड़ी हेराफेरी का खुलासा किया है। डिपो होल्डर गरीबों को बांटे जाने वाले राशन को प्राइवेट कट्टो में भरकर बाजार में बेचने की फिराक में था। डिपो पर मिले राश का रिकार्ड से भी गल्त पाया गया। टीम ने राशन को कब्जे में लेकर डिपो होल्डर के खिलाफ चांदहट थाना में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सीएम उडनदस्ते ने दी दबीश: चांदहट थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि सीएम उडनदस्ता के इंस्पेक्टर ब्रह्मदत्त ने दी शिकायत में कहा कि उन्हें सूचना मिली की बडौली गांव निवासी हरबीर डिपो होल्डर गरीबों को बांटे जाने वाले राशन को बाजार में भेजने की फिराक में है। तुरंत रेड की जाये तो सरकारी गेहूँ (राशन) की कालाबाजारी का भंडाफोड हो सकता है।

यह भी पढ़ें  NGT : Haryana- Rajasthan -Delhi के सचिव किए तलब, जानिए क्या है मामला ?

https://www.best24news.com/?p=25234

कम मिला सामान: सूचना के बाद बडौली गांव में आयानगर रोड़ पर स्थित हरबीर डिपो होल्डर के यहां छापेमारी की गई। डिपो पर राशन की जांच की गई। जिसमें रिकॉर्ड अनुसार डिपो पर गेहूँ 218.47 किलोग्राम, नमक 301 किलोग्राम, बाजरा 0 किलोग्राम, तेल 132 लीटर, चीनी 318 किलोग्राम होनी चाहिये थी।

राशन में हेराफेरी मिली:
लेकिन मौके पर 619 किलोग्राम गेहूं, नमक 400 किलोग्राम, बाजरा 150 किलोग्राम, तेल 0 लीटर, चीनी 350 किलोग्राम पाई गई। रिकार्ड अनुसार डिपो पर 400.53 किलोग्राम गेहूं, 99 किलोग्राम नमक, 150 किलोग्राम बाजरा, 132 लीटर तेल, 32 किलोग्राम चीनी अंतर पाया गया।

यह भी पढ़ें  धारूहेडा व भिवाडी में छीपे है बड़ी-बड़ी 'गैंग' के 'अपराधी'

डिपो होल्डर काबू: चादंहट थाना प्रभारी जाखड़ ने बताया कि छापे के दौरान मौके सरकारी कट्टो से गेहूं को खाली करके अन्य प्लास्टिक के कट्टों में भरकर सिलाई किया जाता पाया गया। जिसका डिपो होल्डर कोई जबाब नहीं दे सका। पुलिस ने मौके से राशन, सुआ, प्लास्टिक रस्सी, हुक, सिलाई मशीन व इलैक्ट्रोनिक कांटा कब्जे में ले लिया। हरबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…     Best24news.com

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now